फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   5 years imprisonment to two youths who snatched gold chain

Faridabad News: सोने की चेन झपटने वाले दो युवकों को 5-5 साल की कैद

Sat, 11 Jan 2025 04:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
5 years imprisonment to two youths who snatched gold chain
अदालत ने 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन


दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले हैं दोषी संजय व संदीप

11 फरवरी 2021 को कोतवाली थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी 1 मार्केट में पति व बेटी के साथ गोलगप्पे खा रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने के मामले में पकड़े गए दो युवकों संदीप व संजय को अदालत ने पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर दोषी करार देते हुए 5-5 साल कैद की सजा सुनाई है। पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने शुक्रवार को सजा के साथ दोनों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।


कोतवाली थाने में ये एफआईआर 11 फरवरी 2021 को दर्ज हुई थी। विवेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वो 11 फरवरी 2021 को एनआईटी नंबर 1 में विशाला मेगा मार्ट के पास गोलगप्पे खा रहे थे। पत्नी व बेटी भी साथ में थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और विवेश की पत्नी के गले से सोने की चेन व लॉकेट झपटकर भागने लगे। लेकिन राहगीरों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया । सूचना देकर पुलिस को वहां बुलाया गया। आरोपियों की पहचान दिल्ली संगम विहार निवासी संदीप व संजय के तौर पर हुई। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया। पुलिस ने इनके खिलाफ चालान तैयार कर अदालत में पेश किया। ट्रायल के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने दोनों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed