फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4.50 lakh cheated on the pretext of profit on investment, case registered

Faridabad News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 4.50 लाख ठगे, मामला दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
4.50 lakh cheated on the pretext of profit on investment, case registered
व्हाट्सएप से संपर्क कर फर्जी एप डाउनलोड कराया और मुनाफा होते भी दिखाया
विज्ञापन


कराते रहे निवेश लेकिन रिफंड भी नहीं किया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 4 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप से संपर्क किया और एप डाउनलोड कराकर बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए। शुरू में कुछ मुनाफा रिफंड करने का भरोसा दिया लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो सका तो ठगी का अहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

बल्लभगढ़ निवासी विकास कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर मैसेज आया जिसमें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग पर मुनाफे का दावा किया गया था। फिर उसी नंबर से व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर लाइव क्लास में जुड़ने और ग्रुप में जुड़ने बारे कहा गया। लेकिन विकास ने किसी ग्रुप में जुड़ने से मना कर दिया। फिर इन्हें लिंक भेजकर फॉर्म भरवाया और पेन कार्ड व अन्य जानकारी ले ली।
विज्ञापन

इसके बाद जीडब्ल्यूएस एक्सचेंज एप का लिंक देकर डाउनलोड करने को कहा, जिसका शिकायतकर्ता को आईडी और पासवर्ड भी दिया गया। इसके बाद बैंक खाते की जानकारी देकर शेयर खरीदने को कहा, जिस पर हुए मुनाफे की राशि विकास के खाते में ट्रांसफर भी हुई। विकास भरोसा कर आरोपियों के कहे अनुसार निवेश करते रहे और शेयर में ट्रेडिंग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस एप के बारे में विकास ने दोस्तों को बताया तो उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़कर वहां के सदस्यों से बात करने की सलाह दी। ऐसा करने पर पता चला कि ये लोग शुरू में तो रिफंड करते हैं लेकिन बाद में रिफंड नहीं मिलता। तब तक पीड़ित 4 लाख 50 हजार रुपये निवेश कर चुके थे। आरोपियों ने विकास को ब्लॉक कर दिया और रिफंड नहीं करने दिया तो ठगी का अहसास हुआ और शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल और मोबाइल नंबरों के आधार पर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed