{"_id":"69c03c1186645c72940d88aa","slug":"450-crore-to-be-repaired-of-two-roads-in-greater-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65624-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 4.50 करोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद की दो सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 4.50 करोड़ से ग्रेटर फरीदाबाद की दो सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन
जर्जर सड़कों से परेशान हजारों लोगों को मिलेगी राहत, पूरी नई परत बिछाई जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की जर्जर सड़कों से परेशान हजारों लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने क्षेत्र की दो प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 4.50 करोड़ रुपये की परियोजना मंजूर की है। इस योजना के तहत टिकावली मोड़ से जाट चौक और भोपानी मोड़ से खेड़ी गांव मोड़ तक की सड़कों की सिर्फ मरम्मत नहीं बल्कि पूरी नई परत बिछाकर इन्हें मजबूत बनाया जाएगा। खास बात यह है कि निर्माण के बाद चार साल तक सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी।
ग्रेटर फरीदाबाद के तेजी से विकसित हो रहे सेक्टरों और गांवों को जोड़ने वाली टिकावली मोड़-जाट चौक और भोपानी मोड़-खेड़ी गांव मोड़ सड़क लंबे समय से खराब हालत में है। भारी ट्रैफिक, जलनिकासी की कमी और समय पर मरम्मत न होने के कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश में जलभराव और गर्मियों में धूल के गुबार से लोगों को परेशानी होती है।
नई तकनीक से होगा पूरा सुदृढ़ीकरण
प्राधिकरण की योजना के अनुसार पहले पुरानी परत हटाई जाएगी, उसके बाद डीबीएम और बीसी की नई परत डाली जाएगी ताकि सड़क की मजबूती और उम्र बढ़ सके। सड़क किनारों पर कंक्रीट शोल्डर बनाए जाएंगे, जिससे किनारे टूटने की समस्या खत्म होगी। पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ तैयार किए जाएंगे और थर्मोप्लास्टिक पेंट से लाइन मार्किंग की जाएगी ताकि रात में भी रास्ता साफ दिखाई दे। जलभराव रोकने के लिए किनारों पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक और कर्ब स्टोन लगाए जाएंगे जिससे पानी सड़क पर जमा नहीं होगा।
विज्ञापन
चार साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी एजेंसी की
सड़कों के जल्दी खराब होने की शिकायतों को देखते हुए इस बार अनुबंध में सख्त शर्तें रखी गई हैं। परियोजना में 1460 दिन का डिफेक्ट लाइबिलिटी-कम-मेंटेनेंस पीरियड तय किया गया है। यानी निर्माण पूरा होने के बाद चार साल तक सड़क की मरम्मत एजेंसी को ही करनी होगी। अगर इस दौरान गड्ढे या दरार आती है तो एजेंसी को अपने खर्च पर ठीक करना होगा। समय पर मरम्मत न करने पर विभाग सिक्योरिटी राशि से कटौती कर दूसरी एजेंसी से काम कराएगा। अधिकारियों का कहना है कि इससे निर्माण की गुणवत्ता बेहतर होगी।
दो महीने में मुख्य सड़क बनाने की शर्त
एफएमडीए ने परियोजना की कुल अवधि पांच महीने से अधिक रखी गई है लेकिन मुख्य कैरिजवे का काम दो महीने में पूरा करना अनिवार्य किया गया है ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न हो। काम के दौरान ट्रैफिक को चरणबद्ध तरीके से डायवर्ट किया जाएगा।
लोगों की सुविधा के लिए प्राधिकरण तेजी से काम कर रहा है। जल्द लोगों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। - केएस पठानिया, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए