{"_id":"6a207baf2e205c222d026fc3","slug":"45-lakh-fraud-after-befriending-a-matrimonial-app-three-accused-including-the-account-holder-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71486-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेट्रोमोनियल एप पर दोस्ती कर 45 लाख की ठगी, खाताधारक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेट्रोमोनियल एप पर दोस्ती कर 45 लाख की ठगी, खाताधारक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद पुलिस ने मेट्रोमोनियल ऐप पर जान-पहचान बढ़ाकर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया ।
- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
संगम डॉट कॉम पर हुई पहचान के बाद निवेश का झांसा देकर की गई थी साइबर ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मेट्रोमोनियल एप पर दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश के नाम पर 45 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों को दो जून को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष खत्री, गौरव निवासी गौतम कॉलोनी, नरेला (दिल्ली) व ऋषभ निवासी कृष्णा कॉलोनी, नरेला के रूप में हुई है। पुलिस ने हर्ष को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार सेक्टर-दो निवासी शिकायतकर्ता की पहचान मेट्रोमोनियल वेबसाइट संगम डॉट कॉम पर एक महिला से हुई थी। महिला ने खुद को गेमिंग कंपनी और आईटी कंपनी में कार्यरत बताकर विश्वास जीता और बाद में ऑनलाइन निवेश के जरिये मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। जब उसने निवेश की राशि निकालनी चाही तो उससे अतिरिक्त दो लाख रुपये और जमा करवाए गए। इस तरह कुल 45 लाख रुपये की ठगी की गई। जांच में सामने आया कि ऋषभ का बैंक खाता ठगी में इस्तेमाल हुआ, जिसमें 1.85 लाख रुपये आए थे। गौरव ने यह खाता हर्ष को उपलब्ध कराया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।