{"_id":"6a233475262f30ba1f03879f","slug":"4312-lakh-duped-on-pretext-of-profits-in-telegram-tasks-and-crypto-trading-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71664-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 43.12 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
सेक्टर-31 निवासी व्यक्ति से हुई ठगी, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जालसाजों ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क पूरे कराने और क्रिप्टो ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति से 43.12 लाख रुपये की ठग लिए। पीड़ित ऋषभ जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 मई को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट-टाइम कमाई का प्रस्ताव दिया गया और कथित कंपनी प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन टास्क पूरे करने पर भुगतान का भरोसा दिया। शुरुआत में अमेजन उत्पादों के लिंक पर क्लिक कर स्क्रीनशॉट भेजने जैसे टास्क दिए गए। बाद में क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करवाया जाने लगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार शुरुआती निवेश पर निकासी कराकर भरोसा बनाया गया, लेकिन बाद में बड़ी रकम जमा कराने के बाद निकासी रोक दी गई। आरोपियों ने खाता अपग्रेड फीस, केवाईसी शुल्क, एडवांस टैक्स और अन्य चार्ज के नाम पर लगातार रकम जमा करवाई। 17 मई से 1 जून के बीच उन्होंने अपने विभिन्न बैंक खातों से कुल 43,12,928 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी रकम वापस निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने नए-नए शुल्क मांगने शुरू कर दिए। बाद में कथित आरोपी टेलीग्राम अकाउंट बंद कर गायब हो गए।
ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर साइबर अपराध सेंट्रल थाना में 5 जून को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) लगाई गई है, जो धोखाधड़ी कर संपत्ति या धनराशि हासिल करने से संबंधित आरोपों को कवर करती है। पुलिस लाभार्थी खातों, लेनदेन और डिजिटल माध्यमों की जांच कर रही है।