फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   417 accused arrested in a special drive.

Faridabad News: विशेष अभियान चलाकर 417 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
417 accused arrested in a special drive.
10 से 12 जुलाई के बीच की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। तीन दिवसीय विशेष अभियान के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने 417 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियान में 227 उद्घोषित और जमानत तर्क अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 47 गुमशुदा लोगों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया गया। पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियार, शराब तस्करी और जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि दिशा-निर्देश अनुसार 10 से 12 जुलाई तक चलाए गए अभियान में जिले के सभी थाना पुलिस, अपराध शाखाओं और विशेष इकाइयों ने कार्रवाई की। पुलिस ने मादक पदार्थों के मामलों में नौ प्राथमिकी दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान तीन किलोग्राम से अधिक गांजा, 25 प्रतिबंधित इंजेक्शन और 1.3 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया।
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 अवैध पिस्तौल बरामद कीं। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब दो हजार बोतल देसी और अंग्रेजी शराब के अलावा चार लीटर कच्ची शराब बरामद की। जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 54 मामलों में 64 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक लाख 47 हजार 590 रुपये की नकदी बरामद की। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले 57 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, लंबित मामलों में कार्रवाई करना और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करना था। पुलिस की ओर से अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध हथियार रखने वालों, शराब तस्करों और जुआ संचालकों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।- सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed