फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   शहीदों के सपनों का भारत बनाने को करना है संघर्ष: कामरेड देवराय

शहीदों के सपनों का भारत बनाने को करना है संघर्ष: कामरेड देवराय

Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
शहीदों के सपनों का भारत बनाने को करना है संघर्ष: कामरेड देवराय
‘शहीदों के सपनों का भारत बनाने को करना है संघर्ष’
विज्ञापन


फरीदाबाद। देश को आजादी दिलाने के लिए शहीद हुए भगत सिंह, राजगुरु ओर सुखदेव सिंह की याद में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से शहीदों के सपने और आधुनिक भारत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। शनिवार को नगर निगम सभागार में आयोजित सेमिनार में सरकारी विभागों और उद्योगों के अनेक अधिकारी, कर्मचारी और मजदूरों ने भाग लिया।

सेमिनार का आरंभ शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुआ। सकसं हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि भगत सिंह देश को न सिर्फ ब्रिटिश राज से मुक्ति दिलाना चाहते थे बल्कि जात-पात, लिंगभेद, फिरकापरस्ती, छूआछूत, अंधविश्वास और भेदभाव को जड़ से उखाड़कर मानवता और बराबरी की स्थायी गारंटी निश्चित करना चाहते थे। भगत सिंह की यह विचारधारा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितने ब्रिटिश काल में थी। वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन व ईईएफआई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड एस देवराय ने कहा कि 70 साल की आजादी के बाद समाजवाद की बजाय शासक वर्ग जिस पूंजीवादी रास्ते पर भारत को ले गया उसका नतीजा आज किसी से छिपा नहीं है। सेमिनार का संचालक सकसं के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री ने किया। इस मौके पर सीटू के उपाध्यक्ष लाल बाबू शर्मा, निरंतर पराशर, कर्मचारी नेता युद्धवीर सिंह खत्री, गुरचरण सिंह खाडियां, यूएम खान, नवल सिंह नरवत, सतपाल नरवत, शब्बीर अहमद, करतार सिंह, गिरीशचंद्र, अध्यापक नेता राज सिंह, भीम सिंह, खुर्शीद अहमद, बलबीर सिंह बालगुहेर ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed