{"_id":"5c94d9a3bdec22144d7e0eb2","slug":"41553258915-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरावली में सौ एकड़ पहाड़ पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरावली में सौ एकड़ पहाड़ पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरावली में सौ एकड़ पहाड़ पर कब्जा करने का आरोप
फरीदाबाद। न्यायिक संघर्ष समिति के प्रधान एडवोकेट एलएन पाराशर ने आरोप लगाया है कि भूमाफिया ने सूरजकुंड-पाली रोड के पास करीब 100 एकड़ वन भूमि पर कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी है। पाराशर के अनुसार, शुक्रवार को उन्होंने अरावली का दौरा किया तो यह दीवार उन्हें नजर आई।
उनका आरोप है कि पहाड़ियों का गुपचुप तरीके से खनन कर उसी पत्थर से यह दीवार बनाई जा रही है। माफिया अरबों रुपये कीमत की जमीन कब्जा कर रहे हैं लेकिन खनन विभाग के अधिकारियों को कोई चिंता नहीं। कहा कि खनन विभाग के अधिकारी सिर्फ ग्रामीणों पर भारी पड़ते हैं, बड़े माफिया पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती। पाराशर कहते हैं कि ऐसे लोगों ने ही हरियाणा सरकार से मिलकर पीएलपीए एक्ट बदलवा करवाना चाहते हैं ताकि खुलकर अरावली को लूटा जाए और वहां बड़े बड़े होटल-फार्म हाउस बनवा सकें। वन और खनन विभाग पर अविश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह इस निर्माण की शिकायत सूरजकुंड थाने में करेंगे। ब्यूरो