फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मलेरिया विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों की एवज में तैनात की तीन गुना एएनएम

मलेरिया विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों की एवज में तैनात की तीन गुना एएनएम

Fri, 31 Aug 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मलेरिया विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों की एवज में तैनात की तीन गुना एएनएम
40 कर्मचारियों की जगह काम करेंगी 120 एएनएम
विज्ञापन


1,200 से अधिक आशाओं से भी सहयोग मांगा

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की हड़ताल का असर मलेरिया विभाग पर न पड़े, इसके लिए विभाग ने हड़ताली कर्मचारियों की एवज में तीन गुना एएनएम लगा दी हैं। इसके साथ ही जिले की 1,200 से अधिक आशाओं से भी सहयोग मांगा है। मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में मलेरिया विभाग के 40 कर्मचारी और हेल्थ इंस्पेक्टर शामिल हैं। इसकी क्षतिपूर्ति विभाग ने तीन गुना अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मी तैनात करके की है।
जिले के 125 मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार देर शाम प्रदेश सरकार ने रोडवेज और मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर्स पर एस्मा लगाकर 6 महीने तक किसी भी हड़ताल पर रोक लगा दी थी। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने एस्मा को खारिज करते हुए शुक्रवार को भी अपनी हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन

हड़ताल का प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर न हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बैकअप प्लान तैयार कर एएनएम और आशा वर्करों को मुख्यधारा में जोड़ लिया है।
मलेरिया विभाग के प्रभारी डॉ. राम भगत ने बताया कि जिले में हड़ताल का कोई असर नहीं होगा। विभाग ने तीन गुना स्वास्थ्य कर्मियों को हड़ताली कर्मचारियों की जगह तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed