{"_id":"5b4e26ae4f1c1bc6508b542d","slug":"41531848366-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा विभाग का हस्तक्षेप खत्म हुआ तो दो दिन में 80 फीसदी सीटें भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा विभाग का हस्तक्षेप खत्म हुआ तो दो दिन में 80 फीसदी सीटें भरी
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
दो दिन में 80 फीसदी सीटें फुल
फरीदाबाद। दाखिले की कमान साध चुके कॉलेजों में स्नातक कोर्सों पर दो ही दिनों में लगभग 80 फीसदी दाखिले पूरे हो चुके हैं। सोमवार से सभी कॉलेज विद्यार्थी की उपस्थिति के आधार पर दस्तावेज सत्यापन कर मेरिट दाखिले कर रहे हैं। ऐसे में 15 दिनों में किए दाखिले से कहीं ज्यादा दाखिले पिछले दो दिनों में किए जा चुके हैं। कॉलेज और प्रशासन पुराने तरीके से किए जा रहे दाखिला प्रक्रिया से काफी खुश हैं। उधर, विद्यार्थी भी दाखिले में सहूलियत महसूस कर रहे हैं।
राजकीय महिला कॉलेज की कॉमर्स संकाय की सभी सीटें दो ही दिन में फुल हो चुकी हैं। कॉलेज की बाकी की सीटों पर भी दाखिलेे के लिए मारामारी है। महिला कॉलेज की प्राचार्य बी. राजपूत ने बताया कि प्रॉविजनल लिस्ट से ज्यादातदर छात्र इस सत्र की नई दाखिला प्रक्रिया से निराश और परेशान रहे। कॉलेज स्तर पर दाखिला प्रक्रिया बहाल होने से प्रशासन और विद्यार्थी सहज रूप से दाखिले ले पा रहे हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में दाखिले के नाम पर केवल 8 से 10 फीसदी सीटें ही रिक्त बची हैं।
मंगलवार दोपहर से ही दाखिले के लिए ज्यादातर कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। इससे ज्यादातर कोर्सों की सीटें फुल होने पर मंगलवार को दाखिले बंद कर दिए गए। खेड़ी गुजरान स्थित राजकीय कॉलेज में भी दाखिले लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। कॉलेज प्राचार्य कमला चौधरी का कहना है कि जल्द ही कॉलेज में सभी कोर्सों की सीटें पूरी हो सकती हैं।