फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   पानी नहीं मिलने पर सेक्टर 21सी -46 के लोगों ने जाम लगाया

पानी नहीं मिलने पर सेक्टर 21सी -46 के लोगों ने जाम लगाया

Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पानी नहीं मिलने पर सेक्टर 21सी -46 के लोगों ने जाम लगाया
यातायात जाम कर पानी के लिए हंगामा
विज्ञापन

फरीदाबाद। पानी की किल्लत से जूझ रहे सेक्टर 21सी और सेक्टर 46 के लोगों का गुस्सा शनिवार सुबह फूट पड़ा। सेक्टर 21सी स्थित एशियन अस्पताल के पास इकट्ठा हुए रेजिडेंट्स से यातायात जाम कर पानी की मांग पर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने आश्वासन देकर यातायात खुलवाया और आनन फानन तकनीकी समस्या दूर करवा पानी आपूर्ति चालू करवाई।

एशियन अस्पताल के सामने लगाए गए जाम और प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सेक्टर 21 सी आरडब्ल्यूए प्रधान जगदीश चौहान का कहना था कि सेक्टर में शुक्रवार सुबह से एक बूंद पानी नहीं आया। एसडीओ से लेकर निगम के आला अधिकारियों से पानी नहीं आने की शिकायत की गई लेकिन पानी आपूर्ति शुरू नहीं की गई। सेक्टर 46 आरडब्ल्यूए के प्रधान राज बैंसला ने बताया कि उनके सेक्टर की पांच गलियों में तो कई दिन से पानी आया ही नहीं। लोगों का कहना था कि आए दिन पानी आपूर्ति बाधित हो जाती है, निगम अधिकारी कभी मोटर खराब होने तो कभी बिजली नहीं आने की बात करते हैं, यदि मोटर भी सही हो और बिजली भी आ रही हो तो बताया जाता है कि रेनीवेल की मोटर को बिजली नहीं मिल रही इसलिए पीछे से ही पानी नहीं आया। लोगों का कहना था कि पानी की आपूर्ति अनिश्चित है कब आएगा कब जाएगा इसका समय तय नहीं है। पानी भरने के लिए जरूरी काम भी टालने पड़ते हैं। सूचना मिलने पर मौके पर सेक्टर 20 के एसडीओ नवल सिंह, सेक्टर 46 के वीरेंद्र पाहिल और कार्यकारी अभियंता वीरेंद्र कर्दम पहुंचे। इन अधिकारियों ने बूस्टर में कुछ समस्या आने और उसे तुरंत दुरुस्त करवा पानी आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। यह तीनों अधिकारी तकनीकी खामी दूर करवाने के लिए बूस्टर पहुंचे उनके साथ प्रदर्शनकारी भी पहुंच गए। यहां करीब एक घंटे में मोटर की खराबी दूर कर पानी सप्लाई शुरू की गई। इसके बाद लोग घरों को वापस हुए। प्रदर्शन में डीएस निरवान, सुभाष पुंडीर, महेंद्र शर्मा, केएस जैन, अनिल बिट्टा, डीके महाजन, आरके अग्रवाल, राज बंसल सहित दोनों ही सेक्टर के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed