फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   इनेलो-बसपा रैली की तैयारियां शुरू

इनेलो-बसपा रैली की तैयारियां शुरू

Sat, 02 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
इनेलो-बसपा रैली की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
इनेलो-बसपा रैली की तैयारियां शुरू
फरीदाबाद। इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी की 8 जून को बल्लभगढ़ अनाज मंडी में होने वाली रैली की तैयारियां पार्टी के अधिकारियों ने शुरू कर दी हैं। पूर्व विधायक रमेश खटक ने इस संबंध में शनिवार को दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

सेक्टर 11 स्थित इनेलो कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से 8 जून की रैली सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इनेलो और बसपा की रैली क्षेत्र के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी, इसका डर भाजपा और कांग्रेस पार्टियों में दिखने लगा है। कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है तभी तो कांग्रेस और भाजपा के नेता ऊलजलूल बातें कर रहे हैं। इनेलो के जिला अध्यक्ष चौ. देवेंद्र सिंह चौहान और बसपा जिला अध्यक्ष रतीराम ने कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। बैठक में बसपा के जोन प्रभारी मनोज चौधरी, हल्का अध्यक्ष महेंद्र, इनेलो के रोहताश पहलवान, सुमेश चंदीला, प्रेम सिंह धनखड़, टीएस विजय, महेंद्र, सुरेंद्र कर्दम, कमल गौतम, विष्णु सूद, जीत सिंह डागर, देवेंद्र सिंह मान, राजू मोर, विनोद भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed