{"_id":"5b12d32e4f1c1bb36e8b5dee","slug":"41527960366-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की मौत पर परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
Updated Sat, 02 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची की मौत, अस्पताल में हंगामा
बल्लभगढ़। सिर में चोट लगने से बनी गांठ का इलाज करवाने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती सात साल की बच्ची की शनिवार को मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में उन्होंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी और आपस में मामले को सुलझा लिया।
राजीव कॉलोनी निवासी राजीव की सात साल की बच्ची वैष्णवी को कुछ दिन पहले खेलते हुए सिर में चोट लग गई थी। उस समय परिवार वालों ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते उसके सिर में गांठ बन गई। बृहस्पतिवार को बच्ची की तबियत खराब होने पर परिवार के लोग उसे ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंचे। ईएसआई अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे सेक्टर-10 स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को वैष्णवी के सिर का आपरेशन किया गया था। शनिवार सुबह उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उसके परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर सेक्टर-सात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजन बीके अस्पताल में सिविल सर्जन को शिकायत देने भी पहुंचे। मगर फिर वापस लौट गए। बाद में अस्पताल प्रबंधन के साथ बातचीत के बाद बच्ची के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी और शव लेकर चले गए।
करंट से युवक की मौत
बल्लभगढ़। आईएमटी स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। गांव जुन्हैड़ा निवासी धर्मवीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को फैक्ट्री प्रबंधन ने गौरव (18) को टैंक में बिजली का काम करने के लिए उतारा था। इस दौरान टैंक के करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रबंधन ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो