फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का पंजीकरण शुरू

रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का पंजीकरण शुरू

Fri, 20 Apr 2018 10:59 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का पंजीकरण शुरू
रेहड़ी-पटरी दुकानदारों का पंजीकरण शुरू
विज्ञापन

फरीदाबाद। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल ने नगर निगम सभागार में शुक्रवार को शहर के रेहड़ी पटरी दुकानदारों के प्रधानों के साथ बैठक की। संयुक्त आयुक्त ने प्रधानों को बताया कि प्रदेश सरकार ने शहरों के रेहड़ी, पटरी और पथ विक्रेताओं को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए उनका पंजीकरण करा शुरू किया है।

किसी भी रेहड़ी, पटरी, पथ विक्रेता को उसकी जगह से हटाया नहीं जाएगा बल्कि सरकार उन्हें उनकी सुविधानुसार सुनिश्चित स्थान दिया जाएगा। बताया कि पंजीकरण का ठेका मेसर्स रुद्राभिषेक इंटर प्राइजेज कंपनी को दिया गया है। बैठक में मौजूद कंपनी के टीकम सिंह और डॉ. प्रभा बेदी ने प्रधानों को पंजीकरण प्रक्रिया और उससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि कंपनी के कर्मचारी रेहड़ी पटरी दुकानदारों का सर्वेक्षण मुफ्त कर रहे हैं। संयुक्त आयुक्त ने बताया कि रेहड़ी पटरी एवं पथ विक्रेता के लिए पंजीकरण अनिवार्य है, सर्वेक्षण बाद उन्हें पहचान पत्र दिये जाएंगे। बैठक में नगर निगम के परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद, नगर निगम ओल्ड जोन के क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी अनिल रखेजा, बल्लभगढ़ जोन के क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी विनोद गुलाटी, रेहड़ी पटरी एवं पथ विक्रेताओं के प्रधान जगराम गौतम, डॉ. आरएस तिवारी, इंटक के प्रधान बेचू गिरी, राम बाबू, आरएन सिंह, महेंद्र और सुुभाष आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed