फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   41.36 lakh cheated from HR head of multinational company

Faridabad News: मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर हेड से 41.36 लाख ठगे

Sat, 30 Dec 2023 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
41.36 lakh cheated from HR head of multinational company
मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर हेड से 41.36 लाख ठगे
विज्ञापन

- शेयर मार्केट में 150 प्रतिशत मुनाफे का दिया झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश कर 150 प्रतिशत का मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक मल्टीनेशनल कंपनी की एचआर हेड से 41.36 लाख ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-84 निवासी युवती ने साइबर थाना सेंट्रल में दी शिकायत में बताया 8 नवंबर को वह फेसबुक पर एक ग्रुप से जुड़ी थी। उन्हें बताया गया स्टॉक्स में निवेश करने पर 150 प्रतिशत का मुनाफा होता है। जिसके बाद एक महिला ने उनके मोबाइल पर फॉर्म भेजा। जिसमें उनके पैन कार्ड व खाता संबंधी जानकारी ली गई। कई दिनों तक उनके पास मैसेज आते रहे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्हें कई अन्य ग्रुप में जोड़ा गया, जहां लोग इन्वेस्ट करने के मैसेज डाल रहे थे।
विज्ञापन

पीड़िता आरोपियों के जाल में फंस गई और 4 दिसंबर को 11 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए खाते में डाल दिए। इसके बाद अलग-अलग तारीख को पैसे अलग-अलग खातों में भेजती रहीं। कुल 41.36 लाख रुपये डालने के बाद मुनाफे सहित पैसा लेने के लिए वह ठगों द्वारा बनाए गए एप के जरिये अपना पैसा निकालने लगी तो रकम ट्रांसफर नहीं हुई। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed