{"_id":"663672b78748c752c801ceb3","slug":"400-players-from-22-districts-took-part-in-haryana-kick-boxing-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24131-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा किक बॉक्सिंग में 22 जिलों से 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा किक बॉक्सिंग में 22 जिलों से 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 खेल परिसर में शनिवार से दो दिवसीय 23वीं ऑल इंडिया हरियाणा किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 22 जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके पहले दिन विभिन्न आयुवर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। इसके परिणाम देर शाम आने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता की शुरूआत सुबह नौ बजे से हुई। इस दौरान छोटे बच्चों के मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के पहले दिन किसी भी मुकाबले का परिणाम नहीं आया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा किक बॉक्सिंग संघ के संस्थापक व महासचिव संतोष कुमार अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण मौजूद होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक नरेंद्र गुप्ता ने किया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी, चेयरमैन द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल नवीन चौधरी, अमृता अस्पताल के स्पाइन सर्जन डॉ. तरुण सूरी, अमृता अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियदर्शी अमित, एकॉर्ड अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या कुमार आदि मौजूद रहे।