फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   40 thousand loot with advocate

महिला अधिवक्ता से 40 हजार रुपये और मोबाइल लूटे

Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
40 thousand loot with advocate
फरीदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एनआईटी-एक के बाजार में खरीदारी के लिए आई महिला अधिवक्ता के साथ मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस मामले की शिकायत महिला अधिवक्ता ने कोतवाली में दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र ने बताया कि जिला न्यायालय में अभ्यास करने वाली महिला अधिवक्ता दीपिका ने बताया कि वह सेक्टर-9 में रहती है। वह चालक अजय के साथ एनआईटी एक में खरीदारी करने आई थी। अजय व दीपिका खरीदारी कर लौट रही थीं। इसी दौरान कार के समीप पहुंचने से पहले ही मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाश दीपिका के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पर्स में 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन व जरूरी कागजात थे। दीपिका ने शोर मचाकर आरोपी को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे तेज गति से फरार हो गए। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed