फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4 year old innocent child died after drowning in a water tank

Faridabad News: पानी के टैंक में डूबकर 4 साल के मासूम की मौत

Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
4 year old innocent child died after drowning in a water tank
सेक्टर-21बी के निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21बी के निर्माणाधीन मकान में बने पानी के टैंक में डूबने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक सौरभ के माता-पिता यहीं पर मजदूरी करते हैं। बच्चे के पिता भागीरथ का कहना है कि खेलते हुए बच्चा टैंक में गिर गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवार की ओर से कोई शिकायत अभी नहीं दी गई है।


ये हादसा सोमवार दोपहर बाद लगभग 2 बजे हुआ। सेक्टर-21बी के प्लॉट नंबर 212 में मकान निर्माणाधीन है। यहां पर चिनाई के काम में यूपी झांसी के मूल निवासी भागीरथ लगे हैं और यहीं पर पत्नी व 4 साल के बच्चे के साथ झुग्गी डालकर रहते हैं। निर्माणाधीन साइट पर ही पानी का टैंक भी लगभग 5 फीट गहरा बनाया हुआ है। सोमवार दोपहर के समय भागीरथ और उनकी पत्नी काम में लगे हुए थे। जबकि उनका 4 साल का बेटा सौरभ वहां खेल रहा था। इसी दौरान भागीरथ व पत्नी ने ध्यान दिया कि उनका बेटा कुछ देर से दिखाई नहीं दे रहा है। दो मंजिला साइट पर बच्चे को ढूंढने लगे तो वो पानी के टैंक में गिरा हुआ था। बच्चे को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने विलाप शुरू किया तो आस-पास के लोग जमा हो गए और सूचना पुलिस तक पहुंची। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। लेकिन परिवार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कराना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed