{"_id":"69e666ee7d0c9a3e7e0e9b60","slug":"4-arrested-for-fraud-of-rs-317-lakh-by-hacking-mobile-phone-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-68002-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोबाइल हैक कर 3.17 लाख रुपये की ठगी में 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोबाइल हैक कर 3.17 लाख रुपये की ठगी में 4 गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़े आरोपी
आरोपियों को पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मोबाइल हैक कर 3.17 लाख रुपये की ठगी में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान के सीकर का अंकित (21), डीडवाना का दीपक (19), झोटवाड के पुनीत (21) व लक्की (19) शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि अंकित व दीपक दोनों बैंक खाताधारक है। अंकित के खाते में ठगी के 21 हजार रुपये व दीपक के खाते में 44 हजार रुपये आये थे।
आरोपियों ने खुलासा किया कि पुनीत व लक्की ने शिकायतकर्ता का मोबाइल हैक किया था। अंकित एलएलबी, दीपक वेटरनरी व लक्की बीए का छात्र है। अंकित व दीपक सीकर में एक साथ रहते हैं। पुनीत व लक्की दोस्त है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत जवाहर कॉलोनी की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनके मोबाइल को किसी ने हैक कर बैंक खाते से 317078 रुपये ट्रांसफर कर लिए। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।