फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4.75 lakh withdrawn from former sarpanch's husband's account

पूर्व सरपंच के पति के खाते से 4.75 लाख निकाले

Mon, 30 May 2022 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
4.75 lakh withdrawn from former sarpanch's husband's account
फरीदाबाद। ठगों ने एटीएम बूथ में डेबिट कार्ड बदलकर पूर्व सरपंच के पति के खाते से 4.75 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सरपंच के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बड़ौली निवासी शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि मां गांव संतोष बड़ौली गांव की सरपंच रही हैं। पिता अशोक कुमार चार जनवरी को सेक्टर-81 स्थित बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने एटीएम से रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इसी दौरान एक युवक ने रुपये निकालने में मदद करने की बात कहकर अशोक कुमार से डेबिट कार्ड ले लिया। युवक ने कोशिश करने के बाद कार्ड वापस देते हुए कहा कि एटीएम काम नहीं कर रहा। अशोक कुमार घर आ गए। कुछ देर बाद बैंक से रुपये काटे जाने का संदेश मिला। तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता लगा। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed