{"_id":"68ab6024ca35a9785e063607","slug":"394-lakhs-cheated-in-the-name-of-paying-water-bill-faridabad-news-c-1-1-noi1190-3324682-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पानी का बिल भरवाने के नाम पर 3.94 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पानी का बिल भरवाने के नाम पर 3.94 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-नौ में रहने वाली महिला को पानी का बकाया बिल बताकर भरवाने के नाम पर 3.94 लाख रुपये ठग लिए गए। महिला दीपाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून को उनके नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज में इनका पानी बिल बकाया बताकर कनेक्शन काटने बारे लिखा था। मैसेज में दिए नंबर पर महिला ने कॉल की तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर एपीके फाइल भेजकर ऑनलाइन बिल भरने को कहा। आरोप है कि एपीके फाइल डाउनलोड कर कार्ड की डिटेल डाली तो मोबाइल हैक हो गया। बाद में खाते से 394805 रुपये कट गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो