फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   390 newly infected, one patient died

390 नए संक्रमित मिले, एक मरीज की मौत

Sun, 08 Nov 2020 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
390 newly infected, one patient died
फरीदाबाद। मौसम में आए बदलाव और बढ़ते प्रदूषण के कारण कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। हालांकि दो दिन बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 390 नए मामलों की पुष्टि की है। वहीं 319 लोग ठीक हुए है। एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राठौर चौक बल्लभगढ़ में रहने वाले 57 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई है। उसे कोरोना सहित अन्य बीमारियां भी थीं। अब तक 262 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। वहीं जिले में 28104 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 25822 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 2020 हो गई। इनमें से 412 संक्रमित अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 1885 मरीजों को होम आइसोलेशन में हैं। 56 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से 12 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा जा रहा है। सक्रिय मामलों की दर 5.6 फीसदी बनी हुई हैं। सैंपल पाजिटिव रेट बढ़कर 10.6 फीसद हो गई है और रिकवरी रेट अब 91.9 हो गई है।
विज्ञापन

जिला कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग अब प्रति एक लाख की आबादी में 14670 सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को 1885 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 460 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 264062 सैंपल लिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed