फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   38 lakhs cheated by luring huge profits in the stock market

Faridabad News: स्टाॅक मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 38 लाख ठगे

Sun, 04 Feb 2024 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
38 lakhs cheated by luring huge profits in the stock market
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद साइबर ठगी की वारदातों पर लगाम नहीं लगी रही है। शनिवार को साइबर ठगों ने स्टाॅक मार्केट में मोटा मुनाफा कराने का लालच देकर एक व्यक्ति से 37 लाख 70 हजार रुपये निवेश करवा कर ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना सेक्टर-17 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-78 निवासी खेमचंद ने बताया कि नवंबर 2023 में एक युवक ने उसे फोन किया था। उसने अपना नाम आशीष शाह बताया और कहा कि वह स्टाॅक मार्केट में काम करता है और उसका दोस्त अनिल शर्मा स्टाॅक मार्केट का विश्लेषक है। दिसंबर में काफी आईपीओ लांच होने वाले हैं। इनसे काफी मुनाफा हो सकता है। मोटे मुनाफे की लालच में उसने निवेश शुरू कर दिया। शुरुआत में 10 लाख 40 हजार रुपये निवेश किए। इसके बाद उससे और शेयर खरीदने को कहा गया। वह खरीदते चले गए। ठग उसे बताते रहे कि उसे मोटा मुनाफा हो रहा है। वह उनकी बातों में आता गया। इस प्रकार वह आरोपियों को 37 लाख 75 हजार 700 रुपये भेज चुका था। जब उसने अपने पैसों को निकालने के लिए कहा तो आरोपी उसे लालच देने लगे। ठगी का अहसास होने पर उसने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


लोन दिलाने के नाम पर 7470 रुपये ठगे
लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से ठगों ने 7470 रुपये ठग लिए। छायंसा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
गांव शाहजहांपुर निवासी राजकुमार ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी गाड़ी के लिए लोन एप्लाई किया था, जो रिजेक्ट हो गया था। करीब आठ महीने पहले उसके पास एक अनजान शख्स ने फोन किया। उसने अपना नाम अंशुल कौशिक बताया। उसने आपको यस बैंक से बताया। उसने उसे लोन रिजेक्ट होने के बारे में बताया। इसके बाद उसने कहा कि उसका सिविल स्कोर ठीक करने में 1770 रुपये लगेंगे। उसने यह रुपये अपने अकाउंट से उसे फोन पे कर दिए। इसके बाद 27 दिसंबर 2023 को 5700 रुपये प्रोसेसिंग फीस के रूप में भेज दिए गए। इसके बाद भी उसका लोन नहीं कराया गया। उससे कुल 7470 रुपये ले लिए गए। अब वह फोन नहीं उठा रहा है और न ही पैसे वापस दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed