फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3.72 lakhs transferred from woman's account on pretext of renting flat

Faridabad News: फ्लैट किराये पर लेने के बहाने महिला के खाते से 3.72 लाख किए ट्रासंफर

Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
3.72 lakhs transferred from woman's account on pretext of renting flat
सीआईएसएफ जवान बनकर दिया वारदात को अंजाम, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-78 की सोसाइटी में मौजूद फ्लैट को किराये पर देने के लिए रियल एस्टेट वेबसाइट पर विज्ञापन पोस्ट करना महिला को महंगा पड़ गया। आरोपी ने सीआईएसएफ जवान बनकर संपर्क किया और महिला को सिक्योरिटी राशि ट्रांसफर करने की बजाय महिला के खाते से ही 3.72 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।


ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-21 एरिया के रहने वाले अमित कुमार ने दी है। इनका कहना है कि सेक्टर-78 की सोसाइटी में पत्नी के नाम पर फ्लैट को किराये पर देने के लिए ऑनलाइन रियल एस्टेट साइट पर विज्ञापन डाला था। पोस्ट देखकर एक व्यक्ति ने कॉल की और अपना नाम दीपक बजरंग पवार बताया। आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ जवान बताया और कहा कि उसका तबादला गुवाहाटी से दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ है। सरकारी क्वार्टर मिलने में 2-3 साल लगेंगे लेकिन परिवार के लिए उसे तुरंत किराये का मकान चाहिये। 3 मई 2025 को आरोपी ने फ्लैट की वीडियो मांगी जो उसे व्हाट्सएप पर शेयर कर दी गई। आरोपी ने अपनी सीआईएसएफ आईडी भी भेजी। आरोपी ने कहा कि सिक्योरिटी राशि 37500 रुपये उसके विभाग के खाते की ओर से ट्रांसफर किए जाएंगे। आरोपी ने विभाग के अनिकेत विजय का नंबर शेयर किया और आरोपी ने रुपये ट्रांसफर करने की बजाय महिला के खाते से ही धोखे से 372495 रुपये 6 ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर कर लिए। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed