{"_id":"69c03c7cfc36d5766f030917","slug":"37-accused-arrested-in-one-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65588-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों पर वार, एक सप्ताह में 37 आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों पर वार, एक सप्ताह में 37 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
14 से 20 मार्च के बीच की गई कार्रवाई, 53 लाख से अधिक रुपये बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर टीमों ने ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता हासिल की है। महज एक सप्ताह में 14 से 20 मार्च के भीतर जिले के तीनों साइबर थानों एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने कुल 37 साइबर ठगों को दबोचकर उनके कब्जे से 53,41,725 रुपये की राशि बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार इस अवधि में कुल पांच मुकदमों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। टीम ने न केवल गिरफ्तारियां कीं, बल्कि 217 साइबर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए ठगी गई 1,27,026 रुपये की राशि को विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज भी करवाया। गिरफ्तार आरोपियों में विक्रम सिंह, आर्यन, आदित्य, ऋषभ और प्रिंस मावी सहित कुल 37 नाम शामिल हैं।
मुकेश मल्होत्रा (कमांडेंट, एचएपी मधुबन) ने कहा कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का तकनीकी रूप से अपडेट होना अनिवार्य है और यह सुविधा उन्हें आरोपियों को पकड़ने में गेम-चेंजर साबित होगी। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। यदि आपके साथ साइबर ठगी होती है, तो बिना देरी किए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचित करें या सरकारी पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।