फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3.5 lakh taxpayers of the district benefited from the relaxation in tax slab.

Faridabad News: टैक्स स्लैब में छूट से जिले के साढ़े 3 लाख करदाताओं को हुआ लाभ

Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
3.5 lakh taxpayers of the district benefited from the relaxation in tax slab.
12 लाख तक छूट से अब जिले के 1 लाख लोगों को नहीं देना होगा आयकर
विज्ञापन

सोनू यादव
फरीदाबाद। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला संपूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में 12 लाख सालाना आय वालों को आयकर में छूट देना सबसे अहम रहा। इस छूट के एलान से फरीदाबाद के साढ़े 3 लाख करदाताओं को सीधे तौर पर फायदा हुआ है। वहीं आयकर विभाग से जुड़े जानकारों की मानें तो आयकर छूट सीमा 7 लाख से 12 लाख होने पर लगभग 1 लाख करदाता ऐसे हैं जिन्हें अब आयकर नहीं देना होगा। जिले के लोगों के लिए ये महंगाई के दौर में काफी राहत देने वाली खबर है।
आयकर विभाग के फरीदाबाद जोन के तहत फरीदाबाद और पलवल के मिलाकर 9 लाख 19 हजार रजिस्टर्ड पेन कार्ड धारक हैं। इनमें 3 लाख 50 हजार पेन कार्ड धारक वो हैं जो टैक्स देते हैं। शनिवार को बजट की घोषणा में आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख किए जाने से इन सभी 3 लाख 50 हजार करदाताओं को सीधे तौर पर फायदा हुआ है। जबकि लगभग 1 लाख करदाता ऐसे हैं जिन्हें अब आयकर नहीं देना होगा। इन परिवारों के लिए ये बजट किसी त्योहार के दिन से कम नहीं रहा।
विज्ञापन


वेतनभोगियों को 12 नहीं बल्कि 12.75 लाख की आय पर मिलेगी छूट
आयकर के सेक्शन 87A के तहत करदाताओं को कर से राहत मिलती है। 12 लाख तक की आय के लिए कर में छूट प्राप्त करने के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के अलावा कुछ और करने की जरूरत नहीं है। पहले जिस किसी भी व्यक्ति की सालाना इनकम 12 लाख रुपये थी, उसे 12 लाख की आय पर 80 हजार रुपये का टैक्स भरना पड़ता था। नए स्लैब में टैक्स भरने वालों के लिए 75 हजार रुपये की मानक कटौती की व्यवस्था है। ऐसे में जिन वेतनभोगियों की आय 12 लाख 75 हजार रुपये या उससे कम है, उन्हें कोई टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। फरीदाबाद के इनकम टैक्स ऑफिसर हेडक्वार्टर आर के सिंह ने बताया कि जिले में साढ़े 3 लाख करदाता हैं। आयकर सीमा में छूट को बढ़ाकर 12 लाख किए जाने से इन लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed