फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3460 people got vaccinated at 11 health centers

11 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3460 लोगों को लगा टीका

Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
3460 people got vaccinated at 11 health centers
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 11 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और निजी अस्पतालों में रविवार को टीकाकरण का आयोजन किया गया। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं केंद्रों पर भीड़ अधिक होने के कारण युवाओं को धक्के भी खाने पड़े। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को 3460 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। जिसमें निजी अस्पतालों में 681 व सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 2779 लोगों ने टीके लगवाए।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पा रहा है। अन्य दिनों की तरह रविवार को बीके सिविल अस्पताल सहित सभी टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। कम केंद्र पर टीकाकरण की सुविधा होने के कारण लोगों की संख्या अधिक थी। इस कारण लोगों को अपनी बारी के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। सुबह के समय केंद्रों पर अधिक लोग थे, लेकिन दोपहर तक भीड़ कम हो गई। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सर्जन डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि रविवार का दिन होने के कारण भीड़ ज्यादा रही। रविवार को 18 से 44 साल तक की उम्र के 2501 लोगों को कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के 959 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान किसी स्वास्थ्य कर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर को टीका नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण केंद्रों को बढ़ाना का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

आज 58 केंद्रों पर आयोजित होगा सेशन
सोमवार को जिले में कुल 58 निजी व सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के सेशन आयोजित किए जाएंगे। 38 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दोनों आयु वर्ग के लोगों, वहीं 10 निजी अस्पतालों में दोनों आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जाएगी। वहीं सेक्टर-21 सी स्थित सामुदायिक भवन, सेक्टर-3 सामुदायिक भवन, एफआरयू वन, ईएसआई अस्पताल सेक्टर-8, भाटिया सेवक समाज एनआईटी दो, पीएचसी मोहना, सीएचसी पाली, खेडीकलां, कौराली व गवर्नमेंट कॉलेज तिगांव में 45 साल से ऊपर के लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed