फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   33 lakhs cheated in the name of making profit

Faridabad News: मुनाफा कमाने के नाम पर 33 लाख ठगे

Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
33 lakhs cheated in the name of making profit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। शेयर मार्केट में निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर गांव मंधावली के व्यक्ति से 33 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित निजी कंपनी में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मंधावली निवासी जगदीश ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेडिंग सिखाने वाले ग्रुप में वह शामिल हुए। ग्रुप में करीब 200 लोग पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने के बारे में सिखाने के बाद एप के जरिए 46 हजार रुपये लगाने के लिए कहा। उसके बाद साइबर ठग ने उनको एक अन्य एसएसजीए 14 के नाम के ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में जुड़ने के बाद लोगों के बीच बातें शुरू हो गई। इस दौरान साइबर ठग ने कई बार अपना नंबर बदला। उसके बाद उनको ब्लैकरॉक के ग्रुप ज्वाइन करवा दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आरोपियों के कहने पर लाखों रुपये दे दिए। वहीं, मुनाफे के एक लाख रुपये खाते से निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद पीड़ित का एप पर विश्वास बढ़ गया। जब पीड़ित ने अन्य राशि निकालने की कोशिश की तो साइबर ठग ने उनका खाता फ्रीज कर दिया। जिस पर उनको शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है। साइबर ठगों ने उनसे विभिन्न प्रकार के टास्क को पूरा करने के नाम पर 33 लाख 28 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed