{"_id":"62f3f101714e5066ae7ab500","slug":"3200-cheated-by-pretending-to-make-ashes-gold-faridabad-news-noi664342914","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ की सफाई: राख को सोना बनाने का झांसा देकर 32 सौ रुपये ठगे, ठगों ने ऐसे बनाया लवकुश को 'उल्लू'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ की सफाई: राख को सोना बनाने का झांसा देकर 32 सौ रुपये ठगे, ठगों ने ऐसे बनाया लवकुश को 'उल्लू'
Wed, 10 Aug 2022 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, फरी
अमर उजाला नेटवर्क, फरी
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:25 PM IST
सार
फरीदाबाद शहर में ठगी के घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार को गांव फतेहपुर चंदीला में राख को सोना बनाने का झांसा देकर ठगों ने दो युवकों को अपना शिकार बनाया और उनसे 3200 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद शहर में ठगी के घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार को गांव फतेहपुर चंदीला में राख को सोना बनाने का झांसा देकर ठगों ने दो युवकों को अपना शिकार बनाया और उनसे 3200 रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फतेहपुर चंदीला निवासी किशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम दोस्त लवकुश शर्मा के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और राख को सोना बनाने की बात कहने लगे। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने अपने हाथ में राख ले रखी थी। उसने हाथ की सफाई से राख से सोना बनाकर दिखाया।
विज्ञापन
पीड़ित उसके झांसे में आ गया। आरोपियों ने यह कहकर कुछ राख हाथ में थमा दी कि कुछ देर में सोना बन जाएगा। इसके एवज में 3200 रुपये ठग लिए। जब राख सोना नहीं बनी तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन