फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   32 additional buses run on Agra-Aligarh route

Faridabad News: दीपावली के लिए आगरा-अलीगढ़ रूट पर चलाई 32 अतिरिक्त बसें

Sat, 11 Nov 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
32 additional buses run on Agra-Aligarh route
- भैया दूज पर बहनों को नहीं मिलेगी मुफ्त सेवा, डिपो के राजस्व में तो बढ़ोतरी हो रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। त्योहारी सीजन के चलते डिपो की ओर से यात्रियों की सुविधा अनुसार आगरा व अलीगढ़ के लिए 32 अतिरिक्त बसों को चलाया जा रहा है। इस कदम से डिपो के राजस्व में तो बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वहीं 15 नवंबर को भैया दूज पर बहनों को मुफ्त सेवा रोडवेज में नहीं दी जाएगी।
डिपो की ओर से हर रोज विभिन्न रूटों पर करीब 160 बसों का संचालन किया जाता है। जोकि आगरा, अलीगढ़, मथुरा, चंडीगढ़, हरिद्वार, पंचकूला, करनाल, रोहतक, भिवानी आदि है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने के चलते यात्री अपने घर जा रहे हैं। इनमें से लोकल रूट और कॉलेज जाने वाली 32 बसों को हटाया गया है। इन बसाें को आगरा और अलीगढ़ रूट पर अधिक संख्या में यात्रियों को देखते हुए चलाया गया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम, पलवल, होडल और दिल्ली की बसों में भी यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। त्योहार के अवसर पर निजी बस व यूपी रोडवेज की बड़ी संख्या में बसें दौड़ती हुईं नजर आ रही हैं। वहीं महिला स्पेशल बसों को भी पलवल -होडल के बीच चलाया जाएगा। बसों में चेकिंग के लिए स्पेशल दस्ता तैयार किया गया है। चेकिंग दस्ता बसों में बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर उनसे 10 गुणा जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर पहुंचने के लिए खड़े होकर भी सफर करना मंजूर
यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा है कि बस काउंटर पर लगने से पहले ही फुल हो जाती है। बसों में यात्रियों को बैठने की सीटें न होने के बावजूद भी वह समय पर पहुंचने के लिए खड़े होकर सफर कर रहे हैं।

भैया दूज पर नहीं मिलेगी मुफ्त सेवा
भैया दूज पर बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज ने इसके लिए तैयारियां की हैं। दूर दराज जाने वाली बहनों की भीड़ मंगलवार से ही डिपो पर देखने को मिलेगी। रोडवेज की ओर से दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा, मथुरा व अलीगढ़ रूट पर विशेष ध्यान दे रहे है। इन रूटों पर सवारियों के अनुसार बस भेजी जाएंगी। रोडवेज भैया दूज पर्व के मौके पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा नहीं देता है। इस वर्ष भी मुफ्त बस सेवा नहीं मिल पाएगी।

वर्जन

भैया दूज पर्व पर महिलाओं के लिए फ्री सेवा नहीं है। केवल 60 साल से अधिक आयु की महिला का टिकट आधा लगेगा। रोडवेज का प्रयास रहेगा कि महिलाओं को आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
- लेखराज , महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed