फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   भूखे प्यासे जवानों ने चेन पुलिंग कर ओल्ड स्टेशन पर रोकी सीआरपीएफ स्पेशल, हंगामा

भूखे प्यासे जवानों ने चेन पुलिंग कर ओल्ड स्टेशन पर रोकी सीआरपीएफ स्पेशल, हंगामा

Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
भूखे प्यासे जवानों ने चेन पुलिंग कर ओल्ड स्टेशन पर रोकी सीआरपीएफ स्पेशल, हंगामा

विज्ञापन
भूखे प्यासे सीआरपीएफ जवानों ने चेन पुलिंग कर ओल्ड स्टेशन पर रोकी स्पेशल ट्रेन, हंगामा

फरीदाबाद। जम्मू कश्मीर से रायपुर, छत्तीसगढ़ जा रही सीआरपीएफ की एक टुकड़ी के भूखे प्यासे जवानों ने मंगलवार शाम को सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन की चेन पुलिंग कर ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकवा लिया। ट्रेन को रास्ते में कहीं भी रोकने के आदेश नहीं थे। इस पर चालक ने ट्रेन चलाने का प्रयास किया, मगर जवानों ने ट्रेन नहीं चलने दी। इसको लेकर स्टेशन पर काफी देर हंगामा होता रहा। ट्रेन के चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी शिकायत दी है। उसमें उसने जवानों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार जम्मू के सांबा सेक्टर से सोमवार देर रात सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन रायपुर के लिए रवाना हुई थी। जवानों ने सोमवार रात को यूनिट में खाना खाया था और उसके बाद रास्ते के लिए बर्तन व सब्जियां आदि ट्रेन में रख ली थीं। रास्ते में कहीं ठहराव नहीं होने के कारण मंगलवार शाम तक जवानों को कुछ खाने पीने को नहीं मिला। इससे पहले ट्रेन का ठहराव जहां भी हुआ वह आउटर पर था। नजदीक कोई स्टेशन नहीं होने के कारण जवान भूूखे ही रह गए।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को करीब 4 बजे ट्रेन के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से पास होने के दौरान जवानों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और उतर कर खाना बनाने की तैयारी करने लगे। ट्रेन के चालक ने जवानों से अनुरोध किया कि ट्रेन को कहीं भी रोकने के आदेश नहीं है, मगर जवान नहीं माने। जवानों की पूरी टुकड़ी को देखकर स्टेशन पर भी अफरातफरी से मच गई। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्टेशन मास्टर केसी मीणा ने भी जवानों को समझाने का प्रयास किया, मगर वे नहीं माने। जवानों ने प्लेटफार्म ही गैस चूल्हे जला दिए और खाना बनाने लगे। इस दौरान करीब चार घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर रुकी रही। जवानों के खाना खाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर केसी मीणा ने बताया कि लोको पायलट लोकेश मोहन ने शिकायत दी है। शिकायत में लोको पायलट ने लिखा है कि उसके साथ जवानों ने मारपीट भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed