{"_id":"5b9fec2b867a557e824cfa80","slug":"31537207339-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीके अस्पताल में मरीजों को बांटे फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीके अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीके अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
फरीदाबाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बादशाह खान अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। जिलाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा यशस्वी और तपस्वी विरला ही पैदा होता है। उन्होंने सिर्फ देश के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही मायने में ‘युवा भारत’ के प्रधानमंत्री हैं। हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि हर सरकार अपने तरीके से देश के विकास के लिए कार्य करती है, मगर नरेंद्र मोदी की सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई है जो शायद ही किसी सरकार ने बहाई हो। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, महामंत्री मनोज बलियान, बुद्वा सैनी, हनुमान जांगडा, हरीश खटाना, हन्नी कुमार, नवीन वर्मा और हरिकिशन वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो