फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिलाओं ने सेक्टर 25 जलघर का घेराव किया

महिलाओं ने सेक्टर 25 जलघर का घेराव किया

Wed, 01 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने सेक्टर 25 जलघर का घेराव किया

विज्ञापन
महिलाओं ने सेक्टर-25 जलघर का घेराव किया
-पेयजल आपूर्ति की समस्या दो माह बाद भी सुलझी, चार घंटे किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-55 हाउसिंग सोसायटी में पेयजल आपूर्ति की समस्या की समाधान न होने पर महिलाओं ने बुधवार को सेक्टर 25 स्थित जलघर का घेराव किया। महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि चार जून को भी पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग पर जलघर का घेराव किया था, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। यदि जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो नगर निगम मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि निगम प्रशासन की ओर से मोबाइल पर कभी मैसेज दिया जाता है कि पानी रात 11 बजे आएगा, कभी एक बजे और कभी तीन बजे का मैसेज आता है। पानी भरने के लिए रात भर जागना पड़ता है फिर भी सही समय पर और पर्याप्त पानी नहीं मिलता। अधिकतर महिलाएं कामकाजी हैं, पानी भरने के लिए नींद खराब करनी पड़ती है, जिससे सुबह सही समय पर उठना मुश्किल हो जाता है, कई बार तो सही समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने पर गैरहाजिरी दर्ज कर दी जाती है। कॉलोनी की कविता ने बताया कि करीब 300 घरों में पानी का संकट है। चंदना का आरोप था कि जलघर पर जब पानी के बारे में पता किया जाता है तो वहां मौजूद कर्मचारी बताते हैं कि सप्लाई की जा रही है, यह पानी जाता कहां है यह कोई नहीं बताता। महिलाओं को आता देख जलघर पर तैनात कर्मचारी भाग निकला। नगर निगम एक्सईएन अरविंद ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी हो गई है, बूस्टिंग से टाइमिंग रेगुलेट कराई जानी है। उच्चाधिकारियों और स्थानीय विधायक से चर्चा कर टाइमिंग फिक्स कर दी जाएगी, इसके बाद समस्या नहीं आएगी। प्रदर्शन में कॉलोनी निवासी कविता, चंदना, शोभा, शकुंतला, सुंदरी, पम्मी सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed