फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   महिला ने अस्पताल के शौचालय में दिया मृत बच्चे को जन्म

महिला ने अस्पताल के शौचालय में दिया मृत बच्चे को जन्म

Fri, 27 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
महिला ने अस्पताल के शौचालय में दिया मृत बच्चे को जन्म

विज्ञापन
बीके अस्पताल के शौचालय में हुई डिलीवरी, नवजात की मौत
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में भर्ती गर्भवती ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया। डाक्टरों का कहना है कि महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। उधर, परिजनों डाक्टरों पर ही लापरवाही का आरोप लगाया है। बादशाह खान अस्पताल में शुक्रवार देर शाम हुई इस घटना के बाद काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।
जवाहर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीया महिला पिंकी को डिलीवरी के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिंकी के पति कपिल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसने पिंकी को अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को पिंकी ने लेबर रूम के शौचालय में ही बच्चे को जन्म दिया। इसकी खबर मिलते ही महिला वार्ड में अफरा तफरी मच गई। जच्चा बच्चा को नर्सिंग स्टाफ से संभाला और लेबर रूम में लेकर आई।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. विरेंद्र यादव का कहना है कि जवाहर कॉलोनी निवासी पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार देर रात बीके अस्पताल के भर्ती कराया गया था। जांच करने पर पता चला कि पिंकी के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है। इस बारे में उसके परिजनों को भी बता दिया गया था। शुक्रवार को पिंकी को प्रसव पीड़ा होने पर लेबर रूम में ले जाया गया। शाम को महिला शौचालय गई थी। उसी दौरान उसकी डिलीवरी हो गई। महिला ने आवाज लगाकर नर्सिंग स्टाफ को बताया तो उन्होंने जच्चा और बच्चा को संभाला और लेबर रूम में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed