{"_id":"5b55c68e4f1c1b41748b6850","slug":"31532348046-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को बिजली-पानी देने में विधायक फेल: धर्मवीर भड़ाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को बिजली-पानी देने में विधायक फेल: धर्मवीर भड़ाना
Updated Mon, 23 Jul 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता को बिजली-पानी देने में विधायक फेल: धर्मवीर भड़ाना
फरीदाबाद। ‘बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक जनता को बिजली-पानी देने में पूरी तरह असमर्थ हैं। तपती गर्मी में लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, मगर विधायक के पास जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियां सुनने तक का समय नहीं है।’ ये बातें आम आदमी पार्टी के नेता धर्मवीर भड़ाना ने कहीं।
आप नेता धर्मवीर भड़ाना नेहरू कॉलोनी में ‘हरियाणा जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी केवल मंथन और बैठकों के नाम पर मजे कर रहे हैं। उन्हें आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। जब लोग शिकायत लेकर अपने चुने हुए जनप्रतिनिधि के पास जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर टरका दिया जाता है कि विधायक घर पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई गरीब या आम आदमी के हित की बात करता है तो वह हैं अरविंद केजरीवाल। केजरीवाल ने दिल्ली में ‘पानी माफ बिजली हाफ’ का नारा देकर आम जनता को राहत पहुंचाई है। इस अवसर पर कॉलोनी के लोगों ने आप नेता भड़ाना को अपनी शिकायतों से भी अवगत कराया कि किस तरह वो 30-30 रुपये में पानी की बोतलें खरीदकर पीने को विवश हैं। इसके साथ ही अघोषित विद्युत कटौती ने भी लोगों का जीना हराम कर रखा है। इस दौरान कुलदीप, चावल, नईम खान, राजेंद्र कुमार, राजकुमार पांचाल, राजूद्दीन और मंजीत सैनी आदि मौजूद रहे।