फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मैडम, वर्दी का रौब मत दिखाओं, चालान कटवाओ

मैडम, वर्दी का रौब मत दिखाओं, चालान कटवाओ

Mon, 16 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मैडम, वर्दी का रौब मत दिखाओं, चालान कटवाओ
‘मैडम, वर्दी का रौब मत दिखाओ, चालान कटवाओ’
विज्ञापन


फरीदाबाद। यातायात पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहने स्कूटी चला रही महिला पुलिसकर्मी को जब यातायात पुलिसकर्मियों ने रोक तो उसने चालान काट रहे हवलदार को पहले स्टाफ की दुहाई दी, फिर रौब दिखाया। इस पर हवलदार को कहना ही पड़ा कि मैडम! वर्दी का रौब हमें मत दिखाओ...या तो एसीपी साहब से बात कर लो, नहीं तो चालान कटवाओ। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी चुपचाप चालान कटवाकर चलती बनी।
रविवार को सूरजकुंड रोड पर स्कूटी सवार नाबालिग की सड़क हादसे में मौत के बाद सोमवार को पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने ट्रिपल राइडिंग (एक वाहन पर तीन सवार), बिना हेलमेट, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना सहित बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए। सोमवार सुबह 11 से 4 बजे तक शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर अभियान चलाया गया। अजरौंदा चौक पर एसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुंडू, एसएचओ हेमंत कुमार और रोड सेफ्टी ऑरगेनाइजेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके शर्मा की देखरेख में अभियान चला।
विज्ञापन

इस दौरान बिना हेलमेट स्कूटी सवार एक महिला एएसआई को नीलम फ्लाइओवर से उतरकर सेक्टर-12 की तरफ जाने के दौरान चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मियों ने अजरौंदा चौक पर रोक लिया। पुलिसकर्मियों ने महिला की स्कूटी साइड खड़ी करवा कर चालान काट रहे पुलिसकर्मियों के पास भेज दिया। महिला ने चालान काट रहे हवलदार को स्टाफ का होने की दुहाई थी, फिर थोड़ा रौब भी दिखाया। मगर उन हवलदार साहब ने महिला को पीछे खड़े एसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुंडू की तरफ इशारा करते हुए कहा कि साहब से बात कर लो, वो बोल देंगे तो मैं छोड़ दूंगा। एसीपी को देखकर महिला कुछ नहीं बोली और चुपचाप अपना चालान कटवाकर वहां से चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किए चालान
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के अनुसार सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के कुल 645 चालान किए गए। इनमें नाबालिग वाहन चालकों के 13, दोपहिया वाहन तीन सवारी के 114, बिना नंबर प्लेट के 18 तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत 500 चालान किए गए। बताया जा रहा है कि कार पर नंबर प्लेट पर अपनी जाति लिखने तथा काली फिल्म चढ़ी एक कार का सर्वाधिक छह हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed