{"_id":"5aaea3fb4f1c1b21578b566f","slug":"31521394683-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग मंत्री का आवास घेरा, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग मंत्री का आवास घेरा, किया प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उद्योग मंत्री का आवास घेरा, किया प्रदर्शन
फरीदाबाद। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने रविवार को उद्योग मंत्री विपुल गोयल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन उद्योग मंत्री को सौंपा। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेक्टर-16 स्थित महिला थाना के समीप एकत्रित हुए। इसके बाद नारे लगाते हुए हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल के आवास पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जेएस वालिया ने किया। उन्होंने पलवल, मेवात और फरीदाबाद से संबंधित कई समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और जल्द से जल्द उनका निदान कराए जाने की मांग की। विपुल गोयल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से देवीलाल, राजेंद्र, राजवीर सिंह, लक्ष्मण, जिले सिंह, मीना, सीमा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो