{"_id":"59aad3214f1c1b42738b4dc6","slug":"31504367393-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनधन खाते खुलवाने में अव्वल फरीदाबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनधन खाते खुलवाने में अव्वल फरीदाबादी
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जनधन खाते खुलवाने में फरीदाबाद अव्वल
फरीदाबाद। हर परिवार को बैंक खाते से जोड़ने के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री जनधन योजना औद्योगिक सिटी के लिए कारगर साबित हुई है। इस योजना से जुड़ने के लिए औद्योगिक सिटी की आबादी के एक तिहाई लोगों ने रूचि दिखाई। बैंक प्रबंधन की मानें तो इस योजना के माध्यम से फरीदाबाद जिले ने प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया है। 30 जून 2017 तक की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 6 लाख 61 हजार जनधन खाते खोले गए हैं।
माना जा रहा है कि फरीदाबाद की आबादी करीब 19 लाख है। बैंकों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए गए कार्यक्रम एवं शिविर के बाद 6.61 लाख बैंक से जुड़े। बताया जा रहा है कि जनधन के तहत जितने खाते खोले गए हैं, उनमें से अधिकतर के पास बैंक खाता नहीं था। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को खासा लाभ हुआ है, ये लोग बैंक प्रणाली से जुड़ पाए। जिले की 302 बैंक शाखाओं के माध्यम से यह खाते खोले गए। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने सर्वाधिक बैंक खाते खुलवाए। वहीं पीएम द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद इन लोगों का लाभ हुआ। यह लोग भी अपना पैसा बैंकों में जमा करा पाए। हालांकि वर्तमान में 6.61 लाख बैंक खातों में कितनी राशि जमा है, इसका आकलन बैंक द्वारा किया जा रहा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को इस योजना की घोषणा की थी। इसका उद्घाटन 28 अगस्त 2014 को किया गया। इसके तहत हर परिवार के लिए बैंक खाता को राष्ट्रीय प्राथमिकता घोषित किया गया। योजना के पहले दिन ही देशभर में 1.5 करोड़ खाते खोले गए थे।
कोट
इस योजना के तहत 6.61 लाख खाते खोले गए। इसी के साथ फरीदाबाद जिला प्रदेश में अव्वल रहा है। इस योजना के बाद वंचित लोगों ने अपना बैंक खाता खुलवाया।
- इंद्र मोहन शर्मा, लीड बैंक प्रबंधक, फरीदाबाद