{"_id":"602565388ebc3ee9002bf9d4","slug":"30-parks-of-the-city-will-be-beautified-faridabad-news-noi565148670","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 30 पार्कों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 30 पार्कों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
फरीदाबाद (धनंजय चौहान )। स्मार्ट पार्क की तर्ज पर शहर के 30 पार्कों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने स्मार्ट पार्क योजना तैयार की गई। योजना के तहत पार्कों का डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो माह में सौंदर्यीकरण पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इनका रखरखाव भी स्मार्ट सिटी लिमिटेड करेगी। योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्मार्ट लिमिटेड की ओर से शहर में कई प्रोजेक्ट पर कार्य किया जा रहा है। इसमें सड़कों और पार्कों के सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है। योजना में बड़खल विधानसभा क्षेत्र को एबीडी ब्लॉक नाम दिया गया है। इसमें सेक्टर-21ए, बी, सी और डी का अधिकांश क्षेत्र शामिल है। सेक्टर-21बी में बने पहले स्मार्ट पार्क के अलावा अन्य पार्कों की हालत खस्ता है। किसी पार्क में बैठने के लिए कुर्सी नहीं है तो कहीं फुटपाथ नहीं हैं। कुछ पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए झूले भी नहीं लगे हुए है। इसी को देखते हुए 30 पार्कों को स्मार्ट बनाने तैयारी की है। इन सभी पार्कों में बच्चों के पसंद वाले झूले, बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच, ट्रैक, लाइट और फव्वारे लगाए जाएंगे। हर पार्क में प्रदूषण मापने वाली मशीन लगाई जाएगी। वहीं युवाओं का रुझान देखते हुए ओपन जिम भी बनवाया जाएगा। जरूरत के हिसाब से पौधरोपण भी किया जाएगा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
कई पार्कों के रखरखाव की राशि है बकाया
नगर निगम को शहर के 369 पार्कों के रखरखाव में भी काफी परेशानी हो रही है। कई-कई महीने तक रखरखाव राशि न मिलने से आरडब्ल्यूए पदाधिकारी अपने खाते से पार्कों का रखरखाव करने पर मजबूर होते हैं। कन्फेडरेशन आफ आरडब्ल्यूए की ओर से कई बार अधिकारियों से भी शिकायत की गई है। वर्तमान में इन पार्कों की रखरखाव राशि नगर निगम पर बकाया है।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए होगा अलग जोन
स्मार्ट पार्कों में बुजुर्गों के लिए अलग जोन बनाया जाएगा। इसमें बैठने और घूमने के लिए अच्छी व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पैनिक बटन लगाए जाएंगे। बटन दबाते ही पार्क में हल्की आवाज में सायरन बजेगा और इसकी सूचना नजदीक के पुलिस स्टेशन, फायर बिग्रेड स्टेशन सहित एंबुलेंस सुविधा तक पहुंच जाएगी।
पार्कों में ये सुविधाएं होंगी
बच्चों के खेलने के लिए खेल जोन और झूले
बरसात व धूप में भी लोगों के बैठने व योग करने के लिए छतरियां
मनमोहक फव्वारा और लाइटें लगाई जाएंगी
एक ओपन और प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी
वर्जन
स्मार्ट सिटी क्षेत्र में आने वाले शहर के 30 पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इन पार्कों का सर्वे भी कराया जा चुका है। उसकी सूची बना ली गई है और डिजाइन भी तैयार करवाया जा रहा है। जल्द ही इस योजना को बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड