फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   3 arrested including father and son black marketing for Remedisivir

रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पिता-पुत्र सहित 3 गिरफ्तार

Tue, 04 May 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
3 arrested including father and son black marketing for Remedisivir
फरीदाबाद। कोरोना महामारी में जहां एक तरफ लोग अपने परिजनों की जान बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इंजेक्शन व ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पिता-पुत्र सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी दो इंजेक्शनों के लिए साढ़े छह लाख रुपये की मांग कर रहा था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी सेक्टर-28 निवासी हितेश पलटा को दो इंजेक्शन के साथ पुलिस लाइन रोड से गिरफ्तार किया है। वहीं सेक्टर-75 में रहने वाले पिता-पुत्र वीरेंद्र (58) और अतुल (29) को थाना बीपीटीपी की टीम ने पकड़ा है। उनसे पांच इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में हितेश ने बताया कि वह सेक्टर-19 में स्थित पार्श्वनाथ मॉल में करेंसी एक्सचेंज का काम करता है। आरोपी यह इंजेक्शन दिल्ली से लेकर आया था और महंगे दामों पर बेच रहा था। आरोपी दो इंजेक्शन के बदले में साढ़े छह लाख रुपये की मांग कर रहा था। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, औषधि व प्रसाधन सामग्री अधिनियम व धोखाधड़ी की धाराओं के तहत थाना सेक्टर-31 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है जिसमें उससे इंजेक्शन लाने की जगह के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे मामले में बीपीटीपी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर संदीप गहलान के साथ मिलकर टीम का गठन किया। आरोपी पिता-पुत्र को पकड़ने के लिए पुलिस ने ग्राहक बनकर उन्हें फोन किया और इंजेक्शन की मांग की। उन्होंने इंजेक्शन के लिए 35 हजार रुपये मांगे और टीम को सेक्टर-75 स्थित गोल्डन गेट के पास बुलाया। आरोपी अतुल अपने पिता वीरेंद्र सहित स्कूटी पर सवार होकर बताए गए स्थान पर पहुंचा। पुलिस ने वहीं दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंजेक्शन गुरुग्राम से लेकर आए थे और महंगे दामों में बेचकर पैसा कमाना चाहते थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed