फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   297 new patients of Corona including MLA, 1100 active, 13 employees of Civil Hospital BK hit

विधायक समेत कोरोना के 297 नए मरीज, सक्रिय 1100, सिविल अस्पताल बीके के 13 कर्मचारी चपेट में आए

Thu, 06 Jan 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
297 new patients of Corona including MLA, 1100 active, 13 employees of Civil Hospital BK hit
297 new patients of Corona including MLA, 1100 active, 13 employees of Civil Hospital BK hit
फरीदाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के 297 नए मामलों की पुष्टि की। इसमें एक विधायक भी शामिल हैं। सिविल अस्पताल के 13 कर्मचारी भी चपेट में आ चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 23 मरीजों को संक्रमण मुक्त घोषित किया है। सक्रिय केसों की संख्या 1100 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में 1,01,193 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 99,376 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, 717 लोगों की मौत हो चुकी हैं। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सांझा की है। डॉक्टरों की सलाह अनुसार उन्होंनेे खुद को होम आइसोलेट कर दिया है और पिछले दिनों अपने संक्रमण में आए लोगों से अपनी जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

30 मरीज अस्पताल में भर्ती
उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 30 लोगों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। दो मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, जबकि एक मरीज वेंटिलेटर। बृहस्पतिवार को 3658 नए सैंपल लिए गए हैं। अभी 3348 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में पॉजिटिव रेट भी बढ़कर 8.12 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed