फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   296 ANM done corona vaccination of front line worker

दूसरे चरण में 296 एएनएम करेंगी फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण

Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
296 ANM done corona vaccination of front line worker
296 ANM done corona vaccination of front line worker
फरीदाबाद। कोरोना से बचाव के लिए इन दिनों पहले चरण की टीकाकरण प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने फेज-2 के टीकाकरण अभियान की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए तीन फरवरी से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो चुका है। यह प्रक्रिया सात फरवरी तक जारी रहेगी। इसके साथ ही 296 एएनएम को टीकाकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

सभी विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर ने को-विन पोर्टल पर अपने कर्मचारियों को पंजीकरण शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। पहले चरण में कुल 20134 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। इसमें से 85 फीसदी का टीकाकरण किया जा चुका है। आज 723 कर्मियों को टीकाकरण हुआ है। तय विभाग की प्लानिंग है कि सात फरवरी तक किसी भी हाल में पहले चरण का टीकाकरण शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। इसके बाद अगले चरण का प्रोसेस शुरू होगा। बुधवार को दूसरे चरण के टीकाकरण को पूरा करने के लिए गुरुग्राम वेयर हाउस से 20560 टीके के डोज फरीदाबाद पहुंची है। जिला स्वास्थ्य को अब तक 43180 डोज प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed