फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   29 thousand deducted from account as soon as clicked on the link

बातों में उलझाकर खाते से 29 हजार उड़ाए

Fri, 18 Dec 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
29 thousand deducted from account as soon as clicked on the link
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने ग्रीनवैली निवासी एक युवक को बातों में उलझाकर एक लिंक पर क्लिक करवा लिया, उसके बाद उसके खाते से 29 हजार रुपये कट गए। आरोपियों ने कहा कि शॉपिंग करते समय गलती से उनके पैसे किसी और खाते में चले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रीन वैली निवासी कुणाल ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक फोन आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि आनलाइन शॉपिंग करते हुए उसने कुणाल के खाते में गलती से रुपये ट्रांसफर कर दिए है। उसने वह रुपये वापस भेजने के लिए कहा। कुणाल ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता, उसके खाते में कोई रकम नहीं आई है और रुपये भेजने से इनकार कर दिया। आरोपी ने एक लिंक भेजा और ट्रायल के तौर पर उसे क्लिक करने को कहा। कुणाल बातों में आ गया और लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही उनके खाते से तीन बार में 29 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्हें ठगी का अहसास हुआ तो बैंक को कॉल कर खाता ब्लॉक कराया। थाना सूरजकुंड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साइबर थाना पुलिस ठगों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed