{"_id":"6acfc4d3a48a3148410144ea","slug":"26-students-from-esic-medical-college-secured-top-3-ranks-in-the-pg-examination-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82688-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पीजी परीक्षा में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के 26 विद्यार्थियों ने हासिल की टॉप-3 रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पीजी परीक्षा में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के 26 विद्यार्थियों ने हासिल की टॉप-3 रैंक
विज्ञापन
डर्मेटोलॉजी, रेडियोलॉजी और जनरल मेडिसिन में भी हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक की ओर से घोषित पीजी बैच-2023 के परीक्षा परिणामों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न विशेषज्ञताओं में शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं। 12 अक्तूबर को घोषित परिणामों में विद्यार्थियों ने 15 विशेषज्ञताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
परीक्षा में डर्मेटोलॉजी विषय में डॉ. अनमोल गोदारा ने 800 में से 599 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। ऑफ्थल्मोलॉजी में डॉ. जूही अरोड़ा 581 अंकों के साथ प्रथम और डॉ. आस्था खंडेलवाल 580 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। रेडियोलॉजी में डॉ. अरुणा थॉमस ने 568 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, जनरल मेडिसिन में डॉ. तेजस मेंहदीरत्ता 554 अंकों के साथ प्रथम और डॉ. कृष्ण कुमार 547 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
पैथोलॉजी में भी विद्यार्थियों ने तीनों शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया। डॉ. मानसी कुशवाहा ने 558 अंकों के साथ पहला, डॉ. आशना दीप ने 548 अंकों के साथ दूसरा और डॉ. अलिशी सांघी ने 535 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। जनरल सर्जरी में डॉ. बोब्बा उदय किरण ने 543 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। ईएनटी में डॉ. अंजलि अग्रवाल 540 अंकों के साथ प्रथम और डॉ. रजनी रानी 515 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रसूति एवं स्त्री रोग में डॉ. आर. भार्गवी ने 566 अंकों के साथ दूसरा, जबकि डॉ. तन्वी मित्तल ने 556 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन में डॉ. अखिलेश ने 539 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसी विषय में डॉ. आनंद कुमार कौशल दूसरे और डॉ. जतिन कुमार ढींगरा तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा एनाटॉमी में डॉ. स्वाति शर्मा ने प्रथम, आईएचबीटी में डॉ. पूनम सैनी ने प्रथम, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. अन्नम स्नेहा किरण ने द्वितीय और पीडियाट्रिक्स में डॉ. रुचि पांचाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बायोकेमिस्ट्री, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और ऑर्थोपेडिक्स में भी विद्यार्थियों ने शीर्ष तीन में जगह बनाई।
कॉलेज के डीन कालिदास चव्हाण ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने और कुशल चिकित्सक तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।