फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   26 hajaar vidyaarthayon ko nahin mil raha yojanaon ka laabh

26 हजार विद्यार्थयों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ-

Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
26 hajaar vidyaarthayon ko nahin mil raha yojanaon ka laabh
फरीदाबाद। जिले के विभिन्न राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 26 हजार 703 विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन छात्रों को तुरंत प्रभाव से बैंक में खाता खुलवाले का निर्देश दिया गया है। उधर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि इन विद्यार्थियों का आधार कार्ड, नाम और आयु में विभाग के रिकार्ड से नहीं मिल रहा है। इसलिए उनका बैंक में खाता नहीं खुल पाया है। स्कूल स्तर पर ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर तुरंत ठीक करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में पहली से आठवीं तक 95 हजार 475 विद्यार्थी हैं। इनमें से मात्र 68 हजार 772 को ही सरकारी योजनाओं को लाभ मिलता है, जबकि अन्य विद्यार्थी शिक्षा विभाग की ओर से मिलने वाली योजनाओं से वंचित हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए स्कूल बैग, कॉपी-कलम, स्कूल ड्रेस सहित कई अन्य का पैसा सीधे खाते में दिया जाता है। पिछले दिनों निदेशालय ने इन विद्यार्थियों के बैंक में खाता नहीं खुलने पर जमकर फटकार भी लगाई थी। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दो दिन के अंदर जिले के सभी राजकीय स्कूल के प्राचार्य को तुरंत प्रभाव से बैंक खाते को सत्यापन कर भेजने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

उधर, विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जिले के सभी स्कूलों को बैंक खातों के सत्यापन के लिए शिक्षकों को तैनात कर दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह तक सभी छात्रों का बैंक खाते को आधार से लिंक कर दिया जाएगा। बताते हैं कि बैंक खाते को लिंक करने में दिक्कतें आ रही हैं। कुछ विद्यार्थियों का आधार कार्ड में नाम, जन्म की तारीख और पता मिस मैच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी स्कूलों को बैंक खातों का सत्यापन करने का आदेश दे दिया गया है। स्कूलों में इसे ठीक करने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है। अगले सप्ताह तक इन्हें अपडेट कर दिया जाएगा। - रितु चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed