फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 thousand tourists reached the fair on weekend

Faridabad News: सप्ताहांत पर मेले में पहुंचे 25 हजार पर्यटक

Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
25 thousand tourists reached the fair on weekend
सुबह बूंदाबांदी से लोगों को परेशानी जरूर हुई पर दिन चढ़ने के साथ-साथ भीड़ बढ़ती गई
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। रविवार को वीकेंड पर 25 हजार से अधिक पर्यटकों ने मेले का दीदार किया। हालांकि सुबह बूंदाबांदी से लोगों को परेशानी जरूर हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ मेले में लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। इस दौरान छोटी-बड़ी दोनों चौपालों पर दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छुट्टी का दिन होने के कारण विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए संडे फन-डे के रूप तब्दील हो गया।
अरावली की मनमोहक वादियों में दो फरवरी से शुरू हुए सूरजकुंड मेले के लिए रविवार पहला वीकेंड रहा। सुबह बारिश के कारण देरी से चौपालों पर कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बारिश थमने के बाद जैसे-जैसे मौसम खुला तो दर्शकों का पहुंचाना शुरू हो गया। दोपहर एक बजे तक जहां मेले में 5 से 7 हजार पर्यटक ही पहुंचते थे, वहीं दोपहर बाद मेले में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे हस्तशिल्पकारों के चेहरे खिल उठे। बड़ी चौपाल पर पर्यटकों का देशी-विदेशी कलाकारों ने जहां अपने देश की समृद्ध संस्कृति की शानदार प्रस्तुतियों के साथ स्वागत किया, वहीं हरियाणा पुलिस बैंड के अलावा व थीम स्टेट गुजराज की सांस्कृतिक टीमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हरियाणवी परिधान में सजे धजे कलाकारों की टोलियों ने मेला परिसर के देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी शानदार प्रस्तुतियों से थिरकने पर मजबूर कर दिया। कहीं ढोल नगाड़ों पर पर्यटक नाचते नजर आए, तो कहीं जींद के सपेरों की बीन पर लोग थिरकते दिखे, जिससे पूरा मेला उत्सव में तब्दील हो गया। इसके अलावा छोटी चौपाल पर भी दिनभर देशी-विदेशी कलाकारों की प्रस्तुतियों को पर्यटकों ने काफी सराहा।
विज्ञापन


हरियाणवी कलाकारों ने मंत्रमुग्ध किया

छोटी चौपाल पर हरियाणवी कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डाॅ. संध्या शर्मा ने अपनी टीम के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर जानी चोर सांग के किस्से की रागनियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने प्रदेश की गौरवगाथा के अलावा पति-पत्नी की नोकझोंक की भी सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed