फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   24 hours water supply closed in many colonies

Faridabad News: कई काॅलोनियों में आज से 24 घंटे नहीं होगी पेयजल आपूर्ति

Thu, 12 Oct 2023 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
24 hours water supply closed in many colonies
- रेनीवेल लाइन नंबर छह में पानी के रिसाव को ठीक करने का लिया गया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के कुछ पॉस सेक्टर और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को लिए जरूरी खबर है। जिले के कई रिहायशी इलाकों में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शनिवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे पेयजल की आपूर्ति बंद रहेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण की ओर से तिलपत रेंज स्थित रेनीवेल की लाइन नंबर छह में पानी के रिसाव को ठीक करने का निर्णय लिया गया है। इसके कारण एनआईटी, सेक्टर -21, सैनिक कॉलोनी सहित करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के करीब दो लाख से

अधिक घरों में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेंगी। इससे यहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेनीवेल छह नंबर में पानी की पाइप लाइन में पिछले कई दिनों से रिसाव की समस्या आ रहीं थी। इसके कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से सेक्टर- 19, 21 ए,बी,सी व डी,सेक्टर-29, बोध विहार, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 48, डबुआ सहित कई अन्य जगहों पर पेयजल आपूर्ति ठप रहेंगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस लाइन से पानी प्राप्त करने वाले लोगों से अपील की है कि वे 24 घंटे के लिए पानी स्टोर करके रखें। रेनीवेल की 900 एमएम की पाइप लाइन की मरम्मत की जानी है। नगर निगम का कहना हैं कि इस दौरान लोगों को टैंकर की मदद से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए ट्यूबवेलों को अतिरिक्त चलाया जाएगा। उनका कहना हैं कि लोग इस दौरान पानी का बचत करें।
विज्ञापन

वर्जन

रेनीवेल की पाइपलाइन में रिसाव रहा है। इसे ठीक कराने का निर्णय लिया गया है। इसके कारण शनिवार सुबह 8 बजे तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी सूचना लोगों को पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नेहा विज एफएमडीए पीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed