{"_id":"69011083128465429c0ae5e9","slug":"24-cattle-freed-from-container-their-mouths-and-legs-tied-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118866-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंटेनर से मुक्त कराए 24 गोवंश, बांध रखे थे मुंह और पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंटेनर से मुक्त कराए 24 गोवंश, बांध रखे थे मुंह और पैर
विज्ञापन
4 गोवंश मृत अवस्था में मिले, एक आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर कंटेनर से 24 गोवंश मुक्त कराए। इनमें से 4 गोवंश मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसआई धर्मेंद्र को सूचना मिली कि एक कंटेनर में अलीगढ़ की ओर से गोवंशों को भरकर मेवात ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने केजीपी टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। थोड़ी देर बाद संदिग्ध कंटेनर दिखाई दिया।
पुलिस ने कंटेनर को रोका तो कंडक्टर साइड से एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पकड़ लिया गया। चालक ने पूछताछ में अपना नाम आरिफ निवासी उटावड़, जिला नूंह बताया। उसने बताया कि भागा हुआ व्यक्ति उसका साथी माटो है। कंटेनर की तलाशी लेने पर 24 गोवंश मिले जिनके मुंह और पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। चार मवेशी मृत थे। पुलिस ने कंटेनर और सभी गोवंश को कब्जे में ले लिया। थाना चांदहट प्रभारी निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता और गौ तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है और गौ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।