फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   2.38 lakhs for cheating two people

Faridabad News: साइबर ठगों ने दो लोगों से ठग लिए 2.38 लाख रुपये

Fri, 10 Apr 2026 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
2.38 lakhs for cheating two people
दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने समेत अन्य बहाने से की गई ठगी
विज्ञापन

- साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल में दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाली एक महिला व एक युवती से 2.38 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने महिला को दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क कर रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा युवती के दो बैंक खातों से बगैर कोई संपर्क किए ही रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ व सेंट्रल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों मामलों में जांच शुरू की है।

पहले मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत आर्य नगर की रहने वाली महिला ने दी है। महिला के अनुसार कुछ महीने पहले दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा था। 14 सितंबर 2025 को इनके पास भवानी सिंह नामक व्यक्ति ने कॉल किया। आरोपी ने खुद को दिल्ली मेट्रो भवन कार्यालय का अधिकारी बताया और महिला को कहा कि आपका सलेक्शन स्टोरकीपर सुपरवाइजर के पद पर हुआ है। आरोपी ने दस्तावेज वेरिफिकेशन के नाम पर दस्तावेज मंगवाए। कुछ घंटे बाद महिला को मेट्रो की ओर से ऑफर लैटर व्हाट्सएप भेजकर डेढ़ लाख रुपये जमा करने को कहा। बाद में महिला ने 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में कई दिन तक टरकाते रहे और 13 हजार रुपये फिर से ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंचा।
विज्ञापन

दूसरे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-17 की रहने वाली युवती ने दी है। युवती का आरोप है कि 6 अप्रैल को ये घर पर ही थी। इस दौरान इनके बैंक खाते से 91950 रुपये की फर्जी ट्रांजेक्शन हो गई। एक अन्य बैंक खाते से भी 83568 रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। कुल 175518 रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed