फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   23 new corona infected found in the district

जिले में 23 नए कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 09 Mar 2021 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
23 new corona infected found in the district
फरीदाबाद। जिले में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 23 नए कोरोना संक्रमित मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि 10 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। दो दिन में 46 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की चिंताएं एक बार फिर बढ़ गई है। अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को सेक्टर 14, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 21, सेक्टर 29, सेक्टर 31, सेक्टर 86 व चामसवुड विलेज से नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46638 हो गई है। इनमें से 46093 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 419 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 126 हो गई है। इनमें से 107 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 19 अस्पतालों में दाखिल हैं। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.8 प्रतिशत बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान 1052 सैंपल लिए गए हैं। अब भी 1273 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 549528 सैंपल लिए जा चुके हैं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed